Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsJDU की अहम बैठक में कई मुद्दों पर मंथन, UCC और फरक्का...

JDU की अहम बैठक में कई मुद्दों पर मंथन, UCC और फरक्का जलसंधि पर चर्चा

पटना: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड की होने वाली बैठक बेहद खास मानी जा रही है। पार्टी के भीतर संगठनात्मक बदलाव से लेकर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर इस बैठक में मंथन किया जा रहा है। ​बैठक के एजेंडे में सबसे बड़ा मुद्दा पार्टी के नाम में बदलाव को लेकर है। चर्चा है कि जनता दल यूनाइटेड का नाम बदलकर इसे सिर्फ ‘जनता दल नीतीश’ करने पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा, देश में समान नागरिक संहिता (UCC) और फरक्का जलसंधि जैसे संवेदनशील और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर भी पार्टी अपना रुख साफ करने के लिए मंथन कर रही है।

​ दिग्गजों की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय

​इस उच्चस्तरीय बैठक में कुछ प्रमुख नेताओं की गैर-मौजूदगी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है बाहुबली विधायक अनंत सिंह बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नीरज कुमार को लेकर अनंत सिंह उनका विरोध कर रहे हैं, और बैठक में इस आंतरिक तनातनी पर भी चर्चा की संभावना है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव अस्वस्थ होने के कारण बैठक में नहीं पहुंच सके हैं। इसके साथ ही, मंत्री अशोक चौधरी भी इस बैठक से नदारद रहे हैं।

ये भी पढ़े:भोपाल में फीमेल राइडर से बदसलूकी, थाने पहुंचते ही युवकों ने मांगी माफी

​नए विधायकों के लिए विशेष कार्यशाला

​पार्टी संगठन को मजबूत करने और नए जनप्रतिनिधियों को सदन की कार्यवाही से अवगत कराने के लिए विशेष पहल की गई है। बैठक के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को विधायी कार्यों, सदन की नियमावली और कामकाज के तौर-तरीकों की जानकारी देने के लिए एक विशेष वर्कशॉप का भी आयोजन किया जा रहा है, ताकि वे सदन में प्रभावी ढंग से अपनी बात रख सकें।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन