Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsस्नातक चुनाव से पहले JDU में बढ़ी हलचल, अनंत सिंह के तेवर...

स्नातक चुनाव से पहले JDU में बढ़ी हलचल, अनंत सिंह के तेवर पर बोले बुलो मंडल

पटना:जनता दल यूनाइटेड का राज्य कार्यालय में आयोजित ओरियंटेशन कार्यक्रम अब समाप्त हो गया है। इस कार्यक्रम के समापन के ठीक बाद पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मी तब तेज हो गई, जब बाहुबली विधायक अनंत सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया। विधायक अनंत सिंह ने विधान पार्षद नीरज कुमार को लेकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव में नीरज कुमार का किसी भी प्रकार से सहयोग नहीं करेंगे। उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

​मंत्री बुलो मंडल का बयान

​विधायक अनंत सिंह के इस तीखे बयान और कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति पर जब पत्रकारों ने मंत्री बुलो मंडल से सवाल किया, तो उन्होंने बेहद सधा हुआ जवाब दिया। मंत्री बुलो मंडल ने कहा कि आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम बेहद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। इस कार्यक्रम में कुछ लोगों के शामिल न होने को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का आज उपस्थित न होना एक अलग विषय हो सकता है, लेकिन इसका पार्टी की कार्यप्रणाली पर कोई असर नहीं पड़ता है।

जदयू पूरी तरह से एकजुट

​जब मंत्री से यह पूछा गया कि अनंत सिंह ने विधान पार्षद नीरज कुमार को लेकर तीखी टिप्पणी की है, तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि अनंत सिंह ने क्या बयान दिया है और क्या नहीं, इस पर मैंने अभी तक कुछ नहीं सुना है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी के तमाम मुद्दों और आंतरिक विषयों पर जदयू पूरी तरह से एकजुट है। आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी की यह एकजुटता साफ तौर पर देखने को मिली है।

ये भी पढ़े:रवनीत बिट्टू के काफिले पर अंडे-पत्थरों से हमला,AAP पर साजिश का लगाया आरोप

अनुशासनात्मक कार्रवाई के सवाल पर क्या बोले मंत्री?

​ जब मंत्री बुलो मंडल से यह कड़ा सवाल किया कि क्या पार्टी नेतृत्व विधायक अनंत सिंह द्वारा नीरज कुमार के खिलाफ दिए गए इस बयान पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा? इसके जवाब में मंत्री ने सतर्क रुख अपनाते हुए कहा कि यह पार्टी के आंतरिक स्तर का मामला है। इस विषय पर जो भी निर्णय लेना होगा, पार्टी के अधिकृत लोग ही उचित समय पर अपनी बात रखेंगे और इस पर जवाब देंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन