Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsफारुख की मदद से 5 साल बाद बिराजे बप्पा, हिंदू-मुस्लिम एकता की...

फारुख की मदद से 5 साल बाद बिराजे बप्पा, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना गणेश पंडाल

हरदा: जिले के ग्राम चारखेड़ा के टीटी नगर में गणेशोत्सव के दौरान हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। यहां करीब पांच साल बाद मोहल्ले के युवाओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। प्रतिमा खरीदने के लिए जब चंदे की राशि कम पड़ गई तो मोहल्ले के मुस्लिम युवक फारुख शाह ने आगे बढ़कर, 5 हजार रुपए की मदद की और प्रतिमा लाने में भी सहयोग किया।

युवाओं ने चंदा जुटाया, पैसे कम पड़े तो फारुख ने मदद की

टीटी नगर में ज्यादातर परिवार मजदूर वर्ग से हैं। युवाओं ने गणेशोत्सव मनाने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार चंदा जुटाया। पांच साल बाद गणेश प्रतिमा स्थापित करने को लेकर युवाओं में उत्साह था, लेकिन प्रतिमा खरीदने के लिए रकम कम पड़ गई।

इसी दौरान फारुख शाह ने बिना किसी भेदभाव के 5 हजार रुपए की मदद की। उन्होंने युवाओं के साथ जाकर गणेश प्रतिमा लाने में भी सहयोग किया।

रोज आरती में शामिल हो रहे फारुख

फारुख की मदद सिर्फ आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं रही। वे रोजाना गणेशजी की आरती में भी शामिल हो रहे हैं। आरती के दौरान हिंदू परिवारों के साथ फारुख का हाथ जोड़कर खड़ा होना मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
फारुख शाह ने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी विविधता में है।

अलग-अलग धर्म और परंपराओं को मानने वाले लोग लंबे समय से साथ रहते आए हैं। धर्म अलग हो सकता है, लेकिन इंसानियत और भाईचारा अलग नहीं होना चाहिए। मुस्लिम युवक ने दिए 5 हजार रुपए।

यह भी पढ़े : सागर में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में 3 की मौत

लोगों ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ता है आपसी विश्वास

मोहल्ले के अभिषेक पाटनकर ने बताया कि पांच साल बाद गणेश प्रतिमा स्थापित होने से युवाओं में काफी उत्साह है। फारुख के सहयोग से इस बार का उत्सव और खास हो गया है।

मोहल्ले की लता शिंदे, ने कहा कि अगर लोग एक-दूसरे के त्योहारों में इसी तरह शामिल हों तो समाज में आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। चारखेड़ा के टीटी नगर में गणेशोत्सव का यह आयोजन इसी आपसी सहयोग और भाईचारे का उदाहरण बन गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन