Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news49 गेंदों में भूचाल! शेफाली वर्मा का तूफानी शतक, फिर रचा इतिहास

49 गेंदों में भूचाल! शेफाली वर्मा का तूफानी शतक, फिर रचा इतिहास

नागोया भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार बल्लेबाज शेफाली वर्मा का एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में बल्ला जमकर गरजा। बांग्लादेश के गेंदबाज भारतीय ओपनर के सामने बेबस नजर आए। शेफाली ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और मैदान के चारों तरफ बड़े शॉट लगाए।

49 गेंदों में जड़ा शतक

शेफाली ने महज 49 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी पारी की सबसे खास बात छक्कों की बरसात रही। शतक तक पहुंचने के दौरान उन्होंने कुल 9 छक्के जड़े। बड़े मुकाबले में उनकी इस पारी ने बांग्लादेश पर दबाव बढ़ा दिया।

शेफाली अपनी तेज बल्लेबाजी के लिए पहले से ही जानी जाती हैं, लेकिन एशियन गेम्स के सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में आया यह शतक उनके लिए खास बन गया।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2026: श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, गोल्ड मेडल मैच में बनाई जगह

महिला T20I में 100 छक्के पूरे

इस पारी के दौरान शेफाली ने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने महिला T20 International क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपनी पावर हिटिंग का एक और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

भारत के लिए यह मुकाबला फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से बेहद अहम है। पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर गोल्ड मेडल मैच का टिकट हासिल किया है। ऐसे में भारत अगर बांग्लादेश को हराता है तो फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल की जंग देखने को मिलेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन