Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंडिगो की उड़ान में एक यात्री की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ एयरपोर्ट पर...

इंडिगो की उड़ान में एक यात्री की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की गई

लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रहे इंडिगो एयरलाइन के विमान में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। एटीसी से अनुमति के बाद विमान की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग शनिवार देर रात चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुई। यात्री को एक निजी अस्पताल भेजा गया। इस बीच विमान एक घंटे तक खड़ा रहा।

यात्री की हालत बिगड़ते देख क्रू सदस्य ने सूचना पायलट को दी

इंडिगो एयरलाइन का विमान 6ई-1054 बैंकॉक से रात करीब 8:15 बजे रवाना हुआ था, इस विमान को रात 11:10 बजे दिल्ली पहुंचना था। रास्ते में एक यात्री की हालत बिगड़ते देख क्रू सदस्य ने इसकी सूचना पायलट को दी।

विमान लखनऊ वायुसेना क्षेत्र में था, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए लखनऊ एटीसी से संपर्क किया और मेडिकल इमरजेंसी के कारण प्राथमिकता पर लैंडिंग की अनुमति मांगी।

ये भी पढ़े:Bigg Boss 20: सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरे सलमान खान! फैंस घबराए, फिर सामने आया पूरा सच

रात 12:05 बजे विमान दिल्ली के लिए रवाना हो सका

विमान के उतरते ही मेडिकल टीम एंबुलेंस से यात्री को गोमती नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गई। इस बीच विमान करीब एक घंटे तक लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। रात 12:05 बजे विमान दिल्ली के लिए रवाना हो सका।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन