Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsडिवाइडर से टकराई कार, परिवार से मिलने जा रहे न्यूरोसर्जन की दर्दनाक...

डिवाइडर से टकराई कार, परिवार से मिलने जा रहे न्यूरोसर्जन की दर्दनाक मौत

तेलंगाना: सूर्यापेट जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में न्यूरोसर्जन डॉ. के. जगदीश बाबू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह खम्मम से हैदराबाद में अपने परिवार से मिलने जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें भीषण आग लग गई।

हादसा सुबह करीब 7:15 बजे नेशनल हाईवे-365BB पर पिल्ललमरी इलाके के पास हुआ। डॉ. जगदीश बाबू खम्मम के एक निजी मेडिकल कॉलेज में न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख बताए जा रहे हैं।

देखते ही देखते आग की चपेट में आई कार

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

डॉ. जगदीश बाबू कार के अंदर फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

आग इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह जल गई। पुलिस को शुरुआती तौर पर मृतक की पहचान करने में भी परेशानी हुई। बाद में कार के नंबर और मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान की गई।

यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने जारी किया अलर्ट; छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप

नींद की झपकी की आशंका

खम्मम रूरल सर्किल इंस्पेक्टर जी. राजशेखर के मुताबिक, शुरुआती जांच में वाहन चलाते समय नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इसी कारण कार से नियंत्रण छूटा और वह डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सूर्यापेट के सरकारी जनरल अस्पताल भेज दिया है और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन