Monday, September 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरोहित शर्मा ने परिवार संग किए लालबागचा राजा के दर्शन, गणपति बप्पा...

रोहित शर्मा ने परिवार संग किए लालबागचा राजा के दर्शन, गणपति बप्पा से लिया आशीर्वाद

मुंबई: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा रविवार को पत्नी रितिका सजदेह के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणपति पंडाल पहुंचे। यहां दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। रोहित जल्द ही वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर खेलते नजर आएंगे।

टीवी की दुनिया में रोहित की नई शुरुआत

क्रिकेट के मैदान के बाद रोहित शर्मा ने अब टेलीविजन की दुनिया में भी कदम रखा है। शनिवार को उनके नए शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ का पहला एपिसोड रिलीज किया गया। शो को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर दिखाया गया।

Hitman' के सबसे बड़े एंटरटेनमेंट डेब्यू – 'Family Full House with Rohit  Sharma' – इन वजहों से देखना मिस न करे

यह पहला मौका है जब रोहित शर्मा किसी बड़े एंटरटेनमेंट प्रोग्राम को होस्ट करते नजर आए हैं। शो को फैमिली एंटरटेनमेंट के तौर पर तैयार किया गया है, जिसमें क्रिकेट के साथ हंसी-मजाक और मेहमानों से बातचीत भी देखने को मिलती है।

पहले एपिसोड में पहुंचे श्रेयस और शार्दुल

शो के पहले एपिसोड में क्रिकेट और फिल्म जगत से कई चर्चित चेहरे शामिल हुए। क्रिकेटर श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर के साथ अभिषेक नायर भी शो में नजर आए। वहीं, बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

रोहित ने मेहमानों के साथ क्रिकेट से जुड़े कई किस्सों पर बातचीत की। इस दौरान हंसी-मजाक और दिलचस्प बातचीत भी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें : इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर रोक की तैयारी, मेलोनी सरकार जल्द लेगी फैसला

अब वेस्टइंडीज के खिलाफ दिखेंगे रोहित

टीवी शो की शुरुआत और गणपति दर्शन के बीच रोहित शर्मा एक बार फिर क्रिकेट को लेकर भी चर्चा में हैं। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी मुकाबलों में खेलते नजर आएंगे। ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजर एक बार फिर रोहित की बल्लेबाजी पर रहेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन