Wednesday, September 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsधान खरीदी शुरू नहीं होने से किसान नाराज, चढ़ूनी समर्थकों संग धरने...

धान खरीदी शुरू नहीं होने से किसान नाराज, चढ़ूनी समर्थकों संग धरने पर बैठे

पंजाब/शाहाबाद: धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शाहाबाद में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ग्रुप से जुड़े किसानों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। किसानों का कहना है कि मंडियों में फसल लेकर पहुंचने के बावजूद खरीद प्रक्रिया शुरू न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों के विरोध को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क

किसानों के विरोध को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मौके पर पुलिस बल की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग की गई है। वहीं किसान नेताओं ने साफ कर दिया कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़े:नॉर्थ कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया

इस मुद्दे पर पीछे हटने का सवाल नहीं है-चढूनी

धरने को संबोधित करते हुए भाकियू चढ़ूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किसानों की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल बेचने के लिए परेशान हैं और अब इस मुद्दे पर पीछे हटने का सवाल नहीं है।

चढ़ूनी ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो किसान नेशनल हाईवे पर भी उतरेंगे। उन्होंने आंदोलन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, चाहे गोली खानी पड़े, तो भी खाएंगे, लेकिन रोड जाम जरूर करेंगे।

किसान नेताओं ने कहा कि धान की खरीद तत्काल शुरू की जानी चाहिए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार न करना पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इधर, प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की मौजूदगी और बैरिकेडिंग के बीच किसानों का धरना जारी है। अब किसानों के अगले कदम और प्रशासन की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन