Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनरसिंहपुर में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

नरसिंहपुर में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है। साईंखेड़ा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मेहरागांव में स्कूल भवन बेहद बदहाल और जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। प्रशासन की लगातार अनदेखी से परेशान होकर आज गांव की महिला सरपंच, छोटे-छोटे स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा जमकर प्रदर्शन किया।

गुहार के बाद भी नहीं जागी सरकार

ग्राम पंचायत की महिला सरपंच और ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर हो चुके स्कूल भवन की मरम्मत व नए भवन के निर्माण को लेकर वे कई बार शासन-प्रशासन के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जर्जर भवन के कारण हर समय बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडराता रहता है।

ये भी पढ़े:एशियन गेम्स-भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराया

बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए दिया धरना

जब प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनवाई बंद कर दी, तो मजबूर होकर ग्रामीणों को छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देना पड़ा। ग्रामीणों ने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल्द से जल्द नए शाला भवन का निर्माण कराने की मांग की और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन में ग्रामीणों को समर्थन देने के लिए स्थानीय जन संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन