Wednesday, September 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभारत-वेस्टइंडीज टी-20 के टिकटों की भारी मांग, 1 मिनट में कोटा फुल

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के टिकटों की भारी मांग, 1 मिनट में कोटा फुल

इंदौर: होलकर स्टेडियम में आगामी 11 अक्टूबर को खेले जाने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टिकटों की मांग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) द्वारा स्टूडेंट्स और दिव्यांगों के लिए खोला गया रियायती टिकट कोटा महज 1 मिनट के भीतर फुल हो गया।

1 मिनट में खत्म हुआ कोटा

बुधवार दोपहर 12 बजे जैसे ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की विंडो खुली, टिकट बुक कराने के लिए फैंस की होड़ मच गई। 1,000 आरक्षित टिकटों के लिए महज 1 मिनट के भीतर 1,200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। स्टूडेंट कैटेगरी में रियायती टिकट की कीमत 950 और 1,200 रुपये रखी गई है।

वहीं दिव्यांगों के लिए आरक्षित 40 टिकटों के मुकाबले 55 रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए। दिव्यांग कोटे के टिकट की कीमत 400 रुपये तय की गई है। अब MPCA अब प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों की जांच करेगा। इसके बाद केवल पात्र छात्रों और दिव्यांगों को ही टिकट खरीदने का डायरेक्ट लिंक भेजा जाएगा।

ये भी पढ़े:जबलपुर में कम उड़ानों पर हाई कोर्ट की चिंता, फ्लाइट बढ़ाने के सुझाव मांगे

मैच के लिए टिकटों की भारी मारामारी रहने की उम्मीद

विशेष कोटे के टिकट खत्म होने के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों को सामान्य टिकटों की बिक्री का इंतजार है। आम प्रशंसकों के लिए सामान्य टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 25 सितंबर की सुबह 6:00 बजे से शुरू होगी। बता दें कि इंदौर का होलकर स्टेडियम हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है, ऐसे में 11 अक्टूबर को होने वाले इस टी-20 मैच के लिए टिकटों की भारी मारामारी रहने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन