Wednesday, September 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsEC पर कांग्रेस का बड़ा हमला, दिल्ली-हरियाणा चुनाव रद्द करने की मांग

EC पर कांग्रेस का बड़ा हमला, दिल्ली-हरियाणा चुनाव रद्द करने की मांग

नई दिल्ली: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद पर खुलासे पर बवाल मचा हुआ है। सभी विपक्षी पार्टियां इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। इलेक्शन कमीशन पर खुलासे को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार पर चुनाव आयोग को हाईजैक करने का आरोप लगाया है। साथ ही दिल्ली-हरियाणा विधानसभा चुनाव रद्द करने की मांग कर डाली है।

ये भी पढ़े:बालाघाट: किरनापुर थाने में दंपति से मारपीट का मामला, 4 पुलिसकर्मियों पर FIR

चुनाव आयोग को हाईजैक करने का आरोप

कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव आयोग को हाईजैक करने का आरोप लगाया। सिंघवी ने CEC पर देश को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव को रद्द करने की मांग की।

चुनाव आयोग में आंतरिक बुलडोजर चल रहा

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग में आंतरिक बुलडोजर भी है। ज्ञानेश कुमार ने देश को सिर्फ भ्रमित नहीं किया बल्कि अपने साथियों को भ्रमित करते हुए चुनाव आयोग को हाईजैक कर लिया। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया था कि चुनाव आयोग एक बहुमत की संस्था है। ऐसे में सवाल है कि क्या EC डमी हैं और एक व्यक्ति विशेष ही चुनाव आयोग को चला रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन