रायपुर: जिले के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयुर्वेद सेवा सम्मेलन के तहत रक्तदान महादान महाकुंभ का आयोजन किया गया। आयोजन में 3 हजार से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। इनमें करीब 1100 महिलाएं और 2 हजार पुरुष शामिल रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं के रक्तदान करने को आयोजन की खास उपलब्धि के तौर पर देखा गया।
सीएम विष्णुदेव साय कार्यक्रम में रहे मुख्य अतिथि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
ये भी पढ़े:मऊगंज में 3.85 करोड़ के नल-जल घोटाले का आरोप, EE समेत 4 पर FIR
31 लोगों ने देहदान का संकल्प लिया
रक्तदान महादान महाकुंभ का आयोजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इस आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आयुर्वेद सेवा सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
सम्मेलन में रक्तदान के साथ-साथ अंगदान और देहदान के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इस आयोजन में 31 लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया है, जिसमें अनुज शर्मा भी शामिल हैं। सीआरपीएफ और कलेक्टर ने पत्नी के साथ देहदान का संकल्प लिया है।

