Wednesday, September 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP BJP में मीडिया टीम का नया चेहरा: बृजगोपाल लोया को मिली...

MP BJP में मीडिया टीम का नया चेहरा: बृजगोपाल लोया को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश ने संगठन में नई नियुक्ति की है। रायसेन जिले के बृजगोपाल लोया को पार्टी का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से यह नियुक्ति की गई है।

प्रदेश भाजपा की ओर से बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि बृजगोपाल लोया की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

मीडिया से जुड़े कामकाज की संभालेंगे जिम्मेदारी

प्रदेश मीडिया प्रभारी के तौर पर बृजगोपाल लोया अब मध्यप्रदेश में भाजपा की मीडिया से जुड़ी गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी के कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों और अन्य जानकारियों को मीडिया तक पहुंचाने तथा मीडिया के साथ समन्वय में उनकी भूमिका रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र में बृजगोपाल लोया के नाम की घोषणा की गई है। आदेश में उनका संबंध रायसेन जिले से बताया गया है।

यह भी पढ़ें: रक्तदान महाकुंभ में विश्व रिकॉर्ड, CM की मौजूदगी में 3000+ लोगों ने किया रक्तदान

वरिष्ठ नेताओं को भेजी गई आदेश की प्रति

नियुक्ति आदेश की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को भी भेजी गई है।
इस नियुक्ति के साथ ही बृजगोपाल लोया ने प्रदेश भाजपा के मीडिया विभाग की जिम्मेदारी संभाल ली है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन