Wednesday, September 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअमित शाह की नशा मुक्ति महारैली की तैयारी तेज, 50 एकड़ में...

अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली की तैयारी तेज, 50 एकड़ में सजेगा रैली स्थल

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी जालंधर में आज परागपुर जी.टी. रोड स्थित रैली स्थल पर 30 सितंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित विशाल नशा मुक्ति महारैली की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे, जिन्होंने इसमें हिस्सा लिया इस अवसर पर हवन-यज्ञ, अरदास तथा हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम की सफलता एवं पंजाब की खुशहाली की कामना की गई।

50 एकड़ भूमि में तैयारी

आपको बता दें कि इस रैली को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है, एक तरह से यह शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। इस बारे में अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि परागपुर में आयोजित होने वाली यह ऐतिहासिक महारैली पंजाब के भविष्य की दिशा तय करने वाली रैली साबित होगी। उन्होंने बताया कि रैली के लिए करीब 50 एकड़ भूमि में व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि पंजाब के कोने-कोने से आने वाले हजारों लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा व्यवस्था तथा बैठने की सुविधाओं सहित सभी आवश्यक प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ये भी पढ़े:MP BJP में मीडिया टीम का नया चेहरा: बृजगोपाल लोया को मिली बड़ी जिम्मेदारी

महारैली नशा मुक्त बनाने के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगी

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब आज नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। और भाजपा इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यह महारैली पंजाब को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालकर उन्हें रोजगार, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाबियों की सुरक्षा, सुविधा और विकास की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन