मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने साहिल के माता-पिता से वीडियो कॉल पर बात की और न्याय की लड़ाई में हर संभव मदद का भरोसा दिया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह बातचीत करीब 17 मिनट चली।
साहिल IIT बॉम्बे के Energy Science and Engineering विभाग में सेकंड ईयर के छात्र थे। 18 सितंबर को वह हॉस्टल के कमरे में मृत मिले थे। मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है।
परीक्षा में मोबाइल और ChatGPT का मामला
साहिल की मौत से कुछ घंटे पहले परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने का मामला सामने आया था। IIT बॉम्बे ने शुरुआती बयान में कहा था कि साहिल ने कथित तौर पर परीक्षा का प्रश्नपत्र ChatGPT पर अपलोड कर जवाब हासिल करने की कोशिश की थी। संस्थान ने उस समय यह भी कहा था कि उनके खिलाफ कोई Disciplinary Action शुरू नहीं किया गया था।
![]()
हालांकि, बाद में IIT बॉम्बे ने अपने शुरुआती बयान के लिए माफी मांगी और उसे वापस ले लिया। संस्थान ने माना कि जांच से पहले इस तरह की जानकारी सार्वजनिक करना उचित नहीं था। इसलिए परीक्षा की घटना और साहिल की मौत के बीच किसी सीधे संबंध को अभी स्थापित तथ्य नहीं माना जा सकता।
परिवार ने लगाए उत्पीड़न के आरोप
साहिल के परिवार ने कुछ अधिकारियों और प्रोफेसर पर जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस मामले में FIR दर्ज की गई है और जांच जारी है। IIT बॉम्बे ने भी मामले की जांच के लिए 10 सदस्यीय High-Level Committee बनाई है। FIR में नामित प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला को निष्पक्ष जांच के लिए छुट्टी पर भेजा गया है।
क्राइम ब्रांच साहिल के आखिरी घंटों की Timeline तैयार करने के लिए CCTV Footage, बयान और Digital Evidence की जांच कर रही है। जांच एजेंसी उनके लॉक iPhone तक पहुंच हासिल करने की भी कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं
राहुल गांधी ने परिवार को दिया मदद का भरोसा
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, साहिल के माता-पिता वाशिम से मुंबई जा रहे थे, तभी राहुल गांधी ने उनसे वीडियो कॉल पर बातचीत की। उन्होंने परिवार के साथ खड़े रहने और न्याय की लड़ाई में सहयोग देने की बात कही।
-1790175665458_m.webp)
साहिल की मौत के बाद IIT बॉम्बे परिसर में छात्रों ने प्रदर्शन भी किया है। छात्रों ने निष्पक्ष जांच के साथ Student Welfare और Grievance Redressal System में बदलाव समेत कई मांगें रखी हैं।

