Thursday, September 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsVande Bharat ने तोड़ा स्पीड का रिकॉर्ड: 180 Kmph की रफ्तार से...

Vande Bharat ने तोड़ा स्पीड का रिकॉर्ड: 180 Kmph की रफ्तार से दौड़ी, Video Viral

कोटा: भारतीय रेलवे की वंदे भारत एक्सप्रेस ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। ट्रायल के दौरान ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ी। यह ट्रायल नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर रूट पर किया गया था, जिसमें चेयर कार रेक को दौड़ाया गया। यह पूरा टेस्ट RDSO की देख रेख में हुआ। इस दौरान ट्रेन की तेज रफ्तार के साथ-साथ उसकी स्थिरता, सुरक्षा और सफर कितना आरामदायक है, इन सभी बातों की जांच की गई।

ट्रेन में एक दूसरे पर रखे दो गिलास, 180 किमी की रफ्तार में भी नहीं छलका  पानी, देखिए हैरान कर देने वाला वीडियो - Jaipur two glasses stable 180kmh vande  bharat train

 

180 की स्पीड का मतलब अभी यात्रियों के लिए नहीं

ट्रायल में 180 किमी/घंटे की रफ्तार हासिल करने का मतलब यह नहीं है कि वंदे भारत अब यात्रियों के साथ इसी स्पीड से चलने लगेगी। ट्रेन को Final Speed Certificate मिलने से पहले कई और Technical Tests से गुजरना होगा।

इनमें Oscillation Trial, Coupler Force और Emergency Braking जैसे टेस्ट शामिल हैं। सभी जरूरी परीक्षण पूरे होने के बाद ही इसकी Operational Speed को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

रायबरेली में तैयार हुआ वंदे भारत का रेक

ट्रायल में शामिल वंदे भारत चेयर कार रेक को उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित Modern Coach Factory में तैयार किया गया है। रेलवे लगातार वंदे भारत के नए और बेहतर वर्जन तैयार करने पर काम कर रहा है।

वंदे भारत में मिलेंगे ये आधुनिक फीचर्स

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का खास ख्याल रखा गया है। ट्रेन में हादसों को रोकने के लिए ऑटोमेटिक सिस्टम ‘कवच’ लगाया गया है। इसके साथ ही हर कोच में CCTV कैमरे, इमरजेंसी अलार्म और बात करने के लिए टॉक बैक यूनिट की सुविधा दी गई है। ऑटोमेटिक दरवाजे सेंट्रल कंट्रोल से बंद-खुलेंगे।

आराम के लिए एक्जीक्यूटिव क्लास की आरामदायक सीटें और हवा को साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम भी लगाया गया है, जो इसे दूसरी ट्रेनों से ज्यादा बेहतर बनाता है।

यह भी पढ़ें: Sahil Wakode Case: राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के माता-पिता से की बात, 17 मिनट तक हुई चर्चा

राजधानी-शताब्दी को मिल रही टक्कर

कम Travel Time और आधुनिक सुविधाओं के कारण वंदे भारत की मांग देश के अलग-अलग हिस्सों में बढ़ रही है। कई रूट्स पर इसे राजधानी, शताब्दी और तेजस जैसी Premium Trains के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

रेलवे आने वाले वर्षों में वंदे भारत नेटवर्क को और बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि किसी भी रूट पर ट्रेन की वास्तविक स्पीड Track और Safety Conditions के आधार पर तय की जाती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन