Thursday, September 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news46th Chess Olympiad: प्रज्ञानानंद-गुकेश चमके, भारत ने इंग्लैंड को 2.5-1.5 से हराया

46th Chess Olympiad: प्रज्ञानानंद-गुकेश चमके, भारत ने इंग्लैंड को 2.5-1.5 से हराया

समरकंद: 46वें FIDE चेस ओलिंपियाड के 7वें राउंड में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। आर प्रज्ञानानंद और वर्ल्ड चैंपियन डी.गुकेश की जीत की बदौलत भारतीय पुरुष टीम ने इंग्लैंड को 2.5-1.5 से हराया। वहीं महिला टीम ने जर्मनी पर 3.5-0.5 की बड़ी जीत दर्ज की।

प्रज्ञानानंद और गुकेश ने दिलाई जीत

प्रज्ञानानंद ने टॉप बोर्ड पर इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी निकिता वित्युगोव को हराया। काले मोहरों से खेलते हुए उन्होंने शुरुआत से दबाव बनाए रखा और मुकाबला अपने नाम किया। टूर्नामेंट में यह उनकी दूसरी जीत रही।

वहीं चौथे बोर्ड पर डी. गुकेश ने डैनियल हॉवर्ड फर्नांडीज को हराया। टाइम प्रेशर के दौरान उन्होंने विरोधी खिलाड़ी की 40वें मूव पर हुई गलती का फायदा उठाया और अपनी बढ़त को जीत में बदल दिया। गुकेश टूर्नामेंट में अब तक अजेय हैं।

अर्जुन ने खेला ड्रॉ, निहाल को मिली हार

दूसरे बोर्ड पर अर्जुन एरीगैसी ने माइकल एडम्स के खिलाफ ड्रॉ खेला। तीसरे बोर्ड पर निहाल सरीन को ल्यूक मैकशेन के हाथों हार मिली। हालांकि प्रज्ञानानंद और गुकेश की जीत भारत को मुकाबला जिताने के लिए काफी रही।

इस जीत के साथ भारत ने पिछले राउंड में उज्बेकिस्तान से मिली हार के बाद मजबूत वापसी की है। सात राउंड के बाद भारतीय पुरुष टीम के 12 मैच पॉइंट्स हैं। टीम ने अब तक छह मुकाबले जीते हैं और एक में हार मिली है।

यह भी पढ़ें: NSE Share Listing: ₹1,800 पर लिस्टिंग के बाद ब्रोकरेज बुलिश, ₹2,050 तक का दिया टारगेट

अगले राउंड में अजरबैजान और कजाकिस्तान से मुकाबला

8वें राउंड में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला अजरबैजान से होगा। वहीं महिला टीम कजाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी। महिला वर्ग में भारत 12 मैच पॉइंट्स के साथ चीन और कजाकिस्तान से एक पॉइंट पीछे है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन