Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsफोटोग्राफर पर भड़के रणबीर कपूर: 'बहुत बोल रहा है तू', आलिया और...

फोटोग्राफर पर भड़के रणबीर कपूर: ‘बहुत बोल रहा है तू’, आलिया और विक्की के साथ पोज के दौरान हुआ हंगामा

मुंबई: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर एक फोटोग्राफर से नाराज होते नजर आ रहे हैं।

26 सितंबर को मुंबई में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली एक साथ दिखाई दिए। चारों ने कैमरे के सामने पोज दिए और तस्वीरें खिंचवाईं। इसी दौरान एक फोटोग्राफर लगातार रणबीर को बाकी स्टार्स के साथ पोज देने के लिए आवाज लगा रहा था।

रणबीर ने कहा ‘बहुत बोल रहा है तू’

वायरल वीडियो में फोटो सेशन खत्म होने के बाद रणबीर कपूर वहां से जाते दिखाई देते हैं। इसी दौरान उन्होंने फोटोग्राफर की तरफ देखते हुए कहा, बहुत बोल रहा है तू। इसके बाद रणबीर आलिया भट्ट के साथ आगे बढ़ गए और भीड़ के बीच उन्हें कार तक लेकर जाते नजर आए।

इस छोटी सी घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में रणबीर के साथ आलिया और विक्की भी दिखाई दे रहे हैं।

‘लव एंड वॉर’ में पहली बार साथ दिखेगी तिकड़ी

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। फिल्म को एक period romantic war drama बताया जा रहा है।

पहले भी अलग-अलग फिल्मों में साथ कर चुके हैं काम

तीनों कलाकार पहली बार एक फिल्म में साथ जरूर आ रहे हैं, लेकिन इससे पहले इनकी जोड़ियां अलग-अलग फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। रणबीर और आलिया ने 2022 में ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन-शिवा’ में साथ काम किया था। रणबीर और विक्की 2018 की ‘संजू’ में नजर आए थे, जबकि आलिया और विक्की ने ‘राजी’ में साथ काम किया था।

रणबीर कपूर के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि करीब दो दशक बाद वे संजय लीला भंसाली के निर्देशन में काम कर रहे हैं। रणबीर ने 2007 में भंसाली की ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें: 300 करोड़ क्लब में ‘हनुमान अंश’, संडे को ‘द वन’ और ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने भी किया धमाल

2027 में रिलीज होगी फिल्म

‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। फिल्म की रिलीज 21 जनवरी 2027 तय की गई है। इसे हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किए जाने की तैयारी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन