मुंबई: शेयर बाजार में आज 29 सितंबर को लगातार आठवें हफ्ते गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 72,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 22,600 पर आ गया है। ऑटो, मेटल और मीडिया शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है।
दिग्गज कंपनियों के शेयर गिरे
शेयर बाजार में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को क्रैश होने के बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने मंगलवार को भी रेड जोन में कारोबार शुरू किया।हल्की गिरावट के साथ ओपन होने के बाद दोनों इंडेक्स के टूटने की रफ्तार तेज होती चली गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 500 अंकों से ज्यादा का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स फिसलते हुए 22,600 पर कारोबार करता दिखा। इस बीच तमाम दिग्गज कंपनियों के शेयर बिखरे हुए नजर आए।
ये भी पढ़ें:Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, शूटिंग में भारत को दिलाया गोल्ड
कल के क्रैश में इतना नुकसान
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बड़ा क्रैश देखने को मिला था। दिनभर कारोबार के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी टूटते रहे।अंत में बीएसई सेंसेक्स 1124 अंक टूटकर 72,771 पर क्लोज हुआ था। जबकि एनएसई निफ्टी 260 अंकों की गिरावट के साथ 22,780 के लेवल पर बंद हुआ था।

