Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsDrishyam 3 The Conclusion: अजय देवगन ने ली सबसे ज्यादा फीस, तबू...

Drishyam 3 The Conclusion: अजय देवगन ने ली सबसे ज्यादा फीस, तबू से लेकर श्रिया सरन तक जानें किसे मिले कितने पैसे

मुबंई: अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर बनकर बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के तीसरे और फाइनल पार्ट ‘दृश्यम 3 द कन्क्लूजन’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी स्टार कास्ट की फीस को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं।

इन रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सबसे ज्यादा फीस अजय देवगन को मिली है। हालांकि मेकर्स की तरफ से कलाकारों की फीस के इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अजय देवगन को 18 से 22 करोड़ रुपए

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय सलगांवकर का किरदार निभाने के लिए अजय देवगन को करीब 18 से 22 करोड़ रुपए फीस मिली है। फिल्म की कहानी एक बार फिर विजय और उसके परिवार के आसपास आगे बढ़ेगी।

तबू को मिले 2.5 से 3.5 करोड़

मीरा देशमुख के किरदार में तबू एक बार फिर नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें फिल्म के लिए करीब 2.5 से 3.5 करोड़ रुपए फीस मिली है।

वहीं, विजय की पत्नी नंदिनी सलगांवकर का किरदार निभाने वाली श्रिया सरन को करीब 1 करोड़ रुपए मिलने की खबर है।

यह भी पढ़ें: क्या 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया? सरकार ने बताई सच्चाई

इशिता दत्ता और रजत कपूर की फीस कितनी?

विजय और नंदिनी की बड़ी बेटी अंजू का किरदार निभाने वाली इशिता दत्ता को कथित तौर पर 50 लाख रुपए मिले हैं। वहीं मीरा देशमुख के पति महेश देशमुख की भूमिका निभाने वाले रजत कपूर की फीस 40 से 70 लाख रुपए के बीच बताई जा रही है।

कलाकार किरदार रिपोर्टेड फीस
अजय देवगन विजय सलगांवकर ₹18–22 करोड़
तबू मीरा देशमुख ₹2.5–3.5 करोड़
श्रिया सरन नंदिनी सलगांवकर करीब ₹1 करोड़
इशिता दत्ता अंजू सलगांवकर करीब ₹50 लाख
रजत कपूर महेश देशमुख ₹40–70 लाख
जयदीप अहलावत अहम भूमिका जानकारी सामने नहीं आई

जयदीप अहलावत की भी होगी एंट्री

इस बार फिल्म में जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। उनके किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और उनकी फीस का आंकड़ा भी फिलहाल साफ नहीं है।

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे फ्रेंचाइजी का फाइनल चैप्टर बताया जा रहा है। ऐसे में अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि विजय सलगांवकर की कहानी आखिर किस मोड़ पर खत्म होती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन