Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपैपराजी पर नाराजगी के बाद बदले सलमान के तेवर, स्टूडियो के बाहर...

पैपराजी पर नाराजगी के बाद बदले सलमान के तेवर, स्टूडियो के बाहर काउबॉय लुक में दिए पोज

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक बार फिर अपने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में पैपराजी कल्चर पर नाराजगी जाहिर करने वाले सलमान अब फोटोग्राफर्स के सामने रुककर पोज देते नजर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान मंगलवार देर रात मुंबई के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंचे थे। कार से उतरने के बाद वे सीधे अंदर जाने के बजाय कुछ देर रुके और पैपराजी को तस्वीरें लेने का मौका दिया। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद कुछ फैंस के साथ भी फोटो खिंचवाई।

कुछ दिन पहले पैपराजी पर जताई थी नाराजगी

सलमान खान ने हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ के दौरान पैपराजी के फोटो और वीडियो लेने के तरीके पर सवाल उठाए थे। खासतौर पर एक्ट्रेसेस की तस्वीरें गलत एंगल से लेने को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी।

ऐसे में अब जब सलमान खुद पैपराजी के लिए रुके और आराम से तस्वीरें खिंचवाईं तो उनका यह वीडियो चर्चा में आ गया। वीडियो में फोटोग्राफर्स सलमान के लुक की तारीफ करते और पोज देने के लिए उनका धन्यवाद करते भी सुनाई दे रहे हैं।

काउबॉय लुक में दिखे सलमान

इस दौरान सलमान का लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ लाइट ब्लू डेनिम जींस पहनी थी। इसके साथ काउबॉय हैट, गले में चेन और ब्लैक बेल्ट लगाकर उन्होंने अपने लुक को अलग अंदाज दिया।

उनका यही काउबॉय लुक अब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा में है।

यह भी पढ़ें: बिल्डर से परेशान हुए महाभारत के ‘द्रोणाचार्य’ सुरेंद्र पाल, कहा- मुंबई छोड़ना पड़ेगा, मदद की गुहार लगाई

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम किरदार में हैं।

इसके अलावा चर्चा है कि सलमान एक और नए प्रोजेक्ट में नयनतारा के साथ दिख सकते हैं, जिसका निर्देशन वामशी पेडिपल्ली करने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन