Thursday, October 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP में 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले, उज्जैन-जबलपुर समेत कई जिलों में...

MP में 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले, उज्जैन-जबलपुर समेत कई जिलों में नई जिम्मेदारी

भोपाल: मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य शासन के गृह विभाग ने 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले करते हुए उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इनमें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2023 बैच के पांच अधिकारियों के साथ राज्य पुलिस सेवा के तीन अधिकारी शामिल हैं।

2023 बैच के 5 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार आदित्य सिंघारिया को एसडीओपी सिहोरा, जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा बनाया गया है। मनस्वी शर्मा को एसडीओपी त्योंथर, रीवा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन की जिम्मेदारी दी गई है।

मनीष भारद्वाज को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, नगरीय इंदौर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर पदस्थ किया गया है। वहीं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा विक्रम अहिरवार को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3, नगरीय पुलिस भोपाल बनाया गया है।

इसके अलावा एसडीओपी महिदपुर जयेन्द्र लिंगजप को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का भी तबादला

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी घनश्याम मालवीय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाजापुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

महेंद्र तारोफकर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाजापुर भेजा गया है। वहीं शालिनी दीक्षित को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3, नगरीय पुलिस भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।

एक नजर में नई पदस्थापना

अधिकारी वर्तमान पदस्थापना नई पदस्थापना
आदित्य सिंघारिया SDOP सिहोरा, जबलपुर ASP खंडवा
मनस्वी शर्मा SDOP त्योंथर, रीवा ASP उज्जैन
मनीष भारद्वाज ACP कोतवाली, इंदौर ASP जबलपुर
विक्रम अहिरवार CSP नागदा, उज्जैन अतिरिक्त DCP जोन-3, भोपाल
जयेन्द्र लिंगजप SDOP महिदपुर, उज्जैन ASP ग्वालियर
घनश्याम मालवीय ASP शाजापुर AIG, पुलिस मुख्यालय भोपाल
महेंद्र तारोफकर ASP खंडवा ASP शाजापुर
शालिनी दीक्षित अतिरिक्त DCP जोन-3, भोपाल AIG, पुलिस मुख्यालय भोपाल

 

गृह विभाग के आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन