Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनगर पालिका की बड़ी कार्रवाई: 80 दुकानों पर लगेगा ताला, जानिए क्या...

नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई: 80 दुकानों पर लगेगा ताला, जानिए क्या है वजह

रायसेन: नगर पालिका अब बकाया किराया नहीं देने वाले 80 दुकानदारों पर तालाबंदी की कार्रवाई करेगी। इन दुकानों पर सालों से 2 करोड़ रुपए से ज्यादा किराया बकाया है। नगर पालिका ने दुकानदारों को नोटिस जारी कर भुगतान के लिए कहा था, लेकिन बकाया जमा नहीं होने पर अब कार्रवाई की तैयारी है।

इन दुकानों में बस स्टैंड, महामाया चौक और नगर पालिका कार्यालय के नीचे की दुकानें शामिल हैं। नगर पालिका के मुताबिक, लंबे समय से किराया जमा नहीं होने के कारण बकाया राशि लगातार बढ़ती गई है।

यह भी पढ़ें: कपास-मक्का की फसल के बीच गांजे की खेती का खुलासा, पुलिस ने दर्ज की FIR

10 हजार भवनों पर 6 करोड़ से ज्यादा संपत्तिकर बाकी

शहर में 10 हजार से ज्यादा भवनों पर 6 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति कर भी बकाया है। किराया और टैक्स की वसूली नहीं होने से नगर पालिका की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है। इसका असर कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर भी पड़ रहा है।

सीएमओ सुरेखा जाटव ने बताया कि बकाया वसूली के लिए कर्मचारियों को लक्ष्य दिए गए हैं। कर्मचारी घर-घर जाकर बकायादारों से संपर्क कर रहे हैं। दुकानों के किराए और संपत्ति कर की वसूली के लिए भी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन