Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsआखिरी मिनट में अभिषेक का कमाल, पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन...

आखिरी मिनट में अभिषेक का कमाल, पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में भारत

AsianGames2026: एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की है। गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि आखिरी मिनट तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं।

हरमनप्रीत ने दिलाई शानदार शुरुआत

भारत ने मैच की शुरुआत से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 5वें मिनट में गोल कर भारत को 1-0 से आगे किया। इसके बाद 13वें मिनट में हरमनप्रीत ने एक और गोल दाग दिया। पहले क्वार्टर के बाद भारत 2-0 से आगे था।

दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने अपनी बढ़त बनाए रखी। 23वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। हालांकि पाकिस्तान ने वापसी की और 30वें मिनट में अबू मोहम्मद के गोल से स्कोर 3-1 हो गया।

पाकिस्तान ने 3-3 से बराबर किया मुकाबला

तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने भारत पर दबाव बढ़ाया। इस दौरान भारत कोई गोल नहीं कर पाया, जबकि पाकिस्तान ने एक गोल करके अंतर 3-2 कर दिया।

चौथे और आखिरी क्वार्टर में मुकाबला और रोमांचक हो गया। 49वें मिनट में वहीद राणा ने पाकिस्तान के लिए तीसरा गोल दागकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों के पास जीत हासिल करने के मौके आए। 55वें मिनट में पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन भारतीय डिफेंस ने इसे गोल में बदलने नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में भारत का शानदार दिन: हॉकी में पाकिस्तान को 4-3 से हराया, क्रिकेट टीम भी फाइनल में

60वें मिनट में अभिषेक बने जीत के हीरो

59 मिनट पूरे होने तक स्कोर 3-3 था और मुकाबला पेनल्टी शूटआउट की तरफ जाता दिखाई दे रहा था। तभी आखिरी मिनट में अभिषेक ने भारत के लिए सबसे अहम गोल दाग दिया। अभिषेक के गोल के साथ भारत 4-3 से आगे हो गया और यही मैच का निर्णायक स्कोर रहा। आखिरी समय में मिली इस जीत के साथ भारतीय टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो, सुखजीत सिंह और अभिषेक ने एक-एक गोल किया। अब दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया और कोरिया के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम गोल्ड मेडल मैच में भारत का सामना करेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन