Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsCJP की फंडिंग पर अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 30 हजार...

CJP की फंडिंग पर अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 30 हजार के जूते पहनता हूं, इसमें कोई शर्म नहीं

मुंबई: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनसे पार्टी की फंडिंग, उनके खर्च, आगामी प्रदर्शन और संगठन के पीछे किसी बड़े चेहरे के समर्थन को लेकर कई सवाल पूछे गए। दीपके ने इन सवालों का अपने अंदाज में जवाब दिया

फंडिंग सार्वजनिक करने के सवाल पर क्या बोले दीपके?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अभिजीत दीपके से पूछा गया कि CJP को आखिर फंडिंग कहां से मिलती है, तो उन्होंने कहा कि पार्टी की फंडिंग और चुनाव आयोग को लेकर उनके आंदोलन के बीच क्या संबंध है।

दीपके ने कहा कि अगर वह अपनी फंडिंग सार्वजनिक कर भी दें तो क्या उससे चुनाव से जुड़े सवाल हल हो जाएंगे? उन्होंने कहा कि उन्हें इस सवाल में कोई तर्क नजर नहीं आता।

दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी दोहराई। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। CJP ने 2 अक्टूबर को मुंबई के आजाद मैदान में विरोध-प्रदर्शन करने की बात कही है।

मैं 30 हजार रुपये के जूते पहनता हूं

इस दौरान दीपके ने अपने महंगे जूतों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई चर्चा का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके जूतों की तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

दीपके ने कहा, मैं 30 हजार रुपये के जूते पहन रहा हूं और यह बताने में मुझे कोई शर्म नहीं है। मैं उसके लिए सक्षम हूं।

अलग-अलग राज्यों में लगातार यात्रा करने पर उठे सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर वह फ्लाइट लेकर अमेरिका जा सकते हैं तो मुंबई से दिल्ली भी जा सकते हैं। उनके मुताबिक, यात्रा के खर्च को लेकर सवाल उठाना सही नहीं है।

मेरा गॉडफादर Gen-Z

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपके से पूछा गया कि उनका ‘गॉडफादर’ कौन है। इस पर उन्होंने जवाब दिया- “Gen-Z.” इसके बाद उन्होंने कहा कि इस तरह के सवालों में उन्हें फंसाया नहीं जा सकता।

CJP के कम समय में चर्चा में आने को लेकर भी उनसे सवाल किया गया। इस पर दीपके ने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा कि इसका जवाब ‘सूर्यकांत जी’ से पूछा जाए।

यह भी पढ़ें: महंगी हो सकती है होम-कार लोन की EMI, अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ने का अनुमान; जानें कितना पड़ेगा असर

मुंबई में प्रदर्शन की तैयारी

2 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन और मुंबई पुलिस से जुड़े सवाल पर दीपके ने कहा कि उन्हें पुलिस के साथ किसी तरह के टकराव की उम्मीद नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुंबई पुलिस सहयोग करेगी। उन्होंने इससे पहले शिवाजी पार्क में CJP के समर्थन में हुए प्रदर्शन का भी जिक्र किया।

फिलहाल CJP की फंडिंग को लेकर सवाल बने हुए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपके ने अपने निजी खर्च और यात्राओं पर जवाब जरूर दिया, लेकिन पार्टी को मिलने वाली फंडिंग का विस्तृत ब्यौरा साझा नहीं किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन