Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsट्रम्प ने व्हाइट हाउस में भारतीय समुदाय के साथ मनाई दिवाली, ओवल...

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में भारतीय समुदाय के साथ मनाई दिवाली, ओवल ऑफिस में जलाया दीया

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने भारतीय मूल के अधिकारियों और कारोबारियों के साथ ओवल ऑफिस में दीया जलाया। उन्हें हनुमान चालीसा की एक प्रति भी भेंट की गई।

भारतीय कारोबारियों ने ट्रम्प को ‘जुग-जुग जिओ’ का आशीर्वाद दिया

इस मौके पर उनके प्रशासन में शामिल भारतीय मूल के अधिकारी, कारोबारी और बड़ी कंपनियों के CEO मौजूद रहे। समारोह में अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा, मशहूर शेफ विकास खन्ना भी शामिल हुए।

भारतीय कारोबारियों ने ट्रम्प को ‘जुग-जुग जिओ’ का आशीर्वाद दिया और भारत-अमेरिका की दोस्ती मजबूत होने की कामना की।

विदेश मंत्री रुबियो भी समारोह में पहुंचे

ओवल ऑफिस में हुए इस कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन के डिप्टी कमिश्नर अर्जुन मोदी भी मौजूद थे।

विशाल गोंडल ने एक्स पर लिखा, ओवल ऑफिस में रोशनी और आपसी जुड़ाव का एक खास पल है। ट्रम्प के साथ दिवाली मनाना सम्मान की बात है।

गोंडल के मुताबिक, ट्रम्प को दी गई हनुमान चालीसा की यह प्रति भगवान हनुमान को समर्पित तुलसीदास का भजन है, जिसे लाखों लोग साहस, भक्ति और शक्ति के लिए पढ़ते हैं।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में पुलिस चौकी के पास जोरदार धमाका, डिलीवरी एजेंट घायल, इलाके में हड़कंप

बुश ने शुरू की थी व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा

व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा 2003 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने शुरू की थी। शुरुआत में ये कार्यक्रम व्हाइट हाउस के पास स्थित आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में होते थे। इनमें भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और भारतीय राजनयिक शामिल होते थे।

2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में दीया जलाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने ईस्ट रूम में आयोजित समारोह में दीपक जलाया था।

इसके बाद से व्हाइट हाउस के अलग-अलग हिस्सों में दिवाली समारोह आयोजित होने लगे। इनमें ओवल ऑफिस और रूजवेल्ट रूम भी शामिल हैं।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन