Friday, October 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएशियाड में भारतीय महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास, 48 साल का रिकॉर्ड...

एशियाड में भारतीय महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास, 48 साल का रिकॉर्ड तोड़ पहली बार जीता स्वर्ण

अंकिता भकत, कुमकुम मोहोद और कीर्ति शर्मा की तिकड़ी ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया, तीरंदाजी में भारत का चौथा और एशियाई खेलों में 11वां गोल्ड

निशिन। भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रचते हुए पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। अंकिता भकत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति शर्मा की तिकड़ी ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से शिकस्त देकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में दक्षिण कोरिया के लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को भी चुनौती दी है।

भारतीय तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दबाव के बीच अपना संयम बनाए रखा और दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इससे पहले भारत ने 2010 के ग्वांगझू और 2022 के हांगझोउ एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने पदक का रंग बदलते हुए पहली बार स्वर्ण जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

तीरंदाजी में चौथा स्वर्ण, भारत के कुल 67 पदक

महिला रिकर्व टीम की इस उपलब्धि के साथ तीरंदाजी में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या चार हो गई है। इस स्पर्धा में भारत अब तक एक कांस्य सहित कुल पांच पदक जीत चुका है। वहीं, एशियन गेम्स 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या 67 पहुंच गई है। इनमें 11 स्वर्ण, 23 रजत और 33 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है।

खेलवार भारत के पदकों का विवरण

खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
तीरंदाजी 4 0 1 5
एथलेटिक्स 1 9 14 24
बैडमिंटन 0 0 1 1
मुक्केबाजी 0 0 3 3
क्रिकेट 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
कुराश 0 0 1 1
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
सेलिंग 0 1 1 2
शूटिंग 3 8 4 15
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वैश 0 2 3 5
टेबल टेनिस 0 0 1 1
भारोत्तोलन 0 1 0 1
कुश्ती 0 1 1 2
वुशु 0 1 0 1
कुल 11 23 33 67

भारतीय महिला रिकर्व टीम की यह जीत देश में तीरंदाजी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अंकिता, कुमकुम और कीर्ति ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर एशियाई खेलों में भारतीय महिला रिकर्व टीम के लिए स्वर्ण पदक का नया इतिहास रचा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन