Tuesday, November 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में एमडी ड्रग बेचने आई महिला गिरफ्तार, यूपी से लाई थी...

भोपाल में एमडी ड्रग बेचने आई महिला गिरफ्तार, यूपी से लाई थी नशे की खेप

भोपाल: उत्तर प्रदेश से एमडी ड्रग लाकर भोपाल में बेचने पहुंची 38 वर्षीय महिला को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 14.19 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके 37 वर्षीय साथी को भी गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि गिरफ्तार महिला बीई पास है, जबकि उसके साथी के पास बीफार्मा की डिग्री है।

शराब दुकान के सामने बेचने पहुंची थी महिला

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एमपी नगर जोन-2 स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने एक महिला एमडी ड्रग बेचने आने वाली है। इसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद महिला वहां पहुंची तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। महिला पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली तो उसके पास से 14.19 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम श्रद्धा चौकीकर (38), निवासी रेलवे कॉलोनी, छिंदवाड़ा बताया। वह फिलहाल भोपाल में रह रही थी।

दो दिन पहले साथी के साथ गई थी उत्तर प्रदेश

पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा पिछले 10 साल से भोपाल में रह रही है। पूछताछ में उसने बताया कि शौक और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के चलते वह नशे की आदी हो गई थी। दो दिन पहले ही वह अपने साथी राजेन्द्र राय के साथ उत्तर प्रदेश गई थी। दोनों वहां से एमडी ड्रग लेकर भोपाल लौटे थे।

महिला की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की टीम ने साकेत नगर में रीगल होटल के पास दबिश देकर राजेन्द्र राय (37) को भी गिरफ्तार कर लिया। वह उमरिया जिले के नरोजाबाद का निवासी है।

ये भी पढ़ें: महामहिम मंगुभाई पटेल 21 नवंबर विदिशा आएंगे, ब्रह्माकुमारीज के ‘संगम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे

पुलिस खंगाल रही तस्करी का नेटवर्क

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी पहले भी उत्तर प्रदेश से एमडी ड्रग लाकर भोपाल में बेच चुके हैं या नहीं। साथ ही नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन