मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया एक बार फिर मीठी नदी घोटाला मामले को लेकर चर्चा में हैं। मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उनसे पूछताछ की है। अभिनेता अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे।
कमिश्नर ऑफिस पहुंचने के दौरान वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने डिनो मोरिया से मामले को लेकर सवाल करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और सीधे ऑफिस के अंदर चले गए।
पहले भी हो चुकी है पूछताछ
मीठी नदी से जुड़े कथित घोटाले की जांच लंबे समय से चल रही है। इस मामले में डिनो मोरिया से पहले भी EOW पूछताछ कर चुकी है। अब उन्हें दोबारा बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया।
इस मामले में जांच एजेंसी कथित वित्तीय अनियमितताओं और इससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल डिनो मोरिया पर किसी तरह का दोष साबित नहीं हुआ है और जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: उज्जैन में शाही मस्जिद के आसपास 500 मीटर बैरिकेडिंग: जुमे की नमाज को लेकर RAF-STF-CRPF तैनात
क्या है मीठी नदी घोटाला मामला?
मामला मुंबई की मीठी नदी की सफाई और गाद निकालने से जुड़े काम में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि काम से जुड़े ठेकों, मशीनों और भुगतान की प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी हुई थी या नहीं।
डिनो मोरिया का नाम जांच के दौरान सामने आने के बाद EOW ने उनसे पहले भी पूछताछ की थी। अब एक बार फिर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। आगे की जांच के बाद ही साफ होगा कि इस मामले में जांच एजेंसी क्या कार्रवाई करती है।

