नागोया(जापान): एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय गोल्फर प्रणवी शरथ उर्स ने इतिहास रच दिया है। वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गई हैं। उन्होंने अंतिम राउंड में एक स्ट्रोक की बढत बरकरार रखकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की।
पदक तालिका में 5वें स्थान पर है भारत
प्रणवी द्वारा जीता गया गोल्ड एशियन गेम्स 2026 में भारत का 78वां मेडल था और गोल्फ टीम का मेडल 79वां था। खबर लिखे जाने तक भारत ने कुल 79 पदक जीत लिए हैं, इसमें 18 गोल्ड हैं। 19वें गोल्ड की उम्मीद भारतीय क्रिकेट टीम से है, जो फाइनल में पाकिस्तान के साथ खेल रही है।
ये भी पढ़ें: ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, नहीं तो पीएम मोदी छोड़ें पद’, अभिजीत दिपके की चेतावनी
अभी तक 18 गोल्ड, 26 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज़ मेडल जीते
भारत ने अभी तक 18 गोल्ड, 26 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज़ मेडल जीते हैं। भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है। भारत से ऊपर उज्बेकिस्तान (20 गोल्ड), साउथ कोरिया (33 गोल्ड), जापान (72 गोल्ड) और चीन (162 गोल्ड) हैं। पहले स्थान पर चीन है, जिन्होंने 162 गोल्ड समेत कुल 317 मेडल जीते हैं। चीन ने 81 सिल्वर और 74 ब्रॉन्ज़ मेडल जीते हैं।

