Saturday, October 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में BJP विधायक के सरकारी बंगले में चोरी: सुरक्षा व्यवस्था पर...

भोपाल में BJP विधायक के सरकारी बंगले में चोरी: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

भोपाल: राजधानी भोपाल के पॉश इलाके स्थित 45 बंगले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी आवास में चोरी का मामला सामने आया है। विधायक का यह शासकीय बंगला पिछले जुलाई महीने से बंद पड़ा हुआ था।

नल की टोंटियां तोड़कर अपने साथ ले गए चोर

मामले का खुलासा 30 तारीख को हुआ, जब बंगले की देखभाल के लिए वहां कुछ लोग पहुंचे। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा हुआ मिला और चोरी की वारदात का पता चला। चोर बंगले से एक एक्टिवा स्कूटर और दो रसोई गैस सिलेंडर चुरा ले गए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने बंगले में लगी नल की टोंटियां भी तोड़ लीं और अपने साथ ले गए।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के बालाघाट दौरे के बाद मोहन सरकार चेती , अब बालाघाट की 400 करोड़ वाली प्लानिंग

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक के भतीजे की शिकायत पर टीटी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद वीआईपी और पॉश इलाके में स्थित बंद सरकारी आवासों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026
20 to 26 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन