नागोया (जापान): भारत ने एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए।
यह भारत का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है। अभिषेक वर्मा ने 28 बॉल पर 61 और तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए।
पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पिछला रिकॉर्ड 192/5 का था, जो भारत ने 2012 में अहमदाबाद में बनाया था।
तिलक वर्मा 51 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने शिवम दुबे (27 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 30 बॉल पर 62 रन की साझेदारी की।
ये भी पढ़ें: अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमला,हमले में मंदिर को काफी नुकसान हुआ
अभिषेक शर्मा ने 61 रन की पारी खेली
ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 7 छक्कों के सहारे 61 रन की पारी खेली। जबकि, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 15 रन बनाए। उन्होंने दो छक्के लगाए।

