Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअशोकनगर में जन्म लेते ही SNCU में परिजन ने तीसरी बच्ची का...

अशोकनगर में जन्म लेते ही SNCU में परिजन ने तीसरी बच्ची का गला घोंटा

अशोकनगर: जिला अस्पताल में एक नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। बच्ची के पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। क्योंकि बच्ची के गले पर निशान हैं और मुंह से खून भी आ रहा था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया नवजात के परिजनों पर ही हत्या की आशंका जताई है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बता दें कि मृतक परिवार की तीसरी बच्ची थी। आशंका है कि बेटी पैदा होने पर घटना को अंजाम दिया गया है।

नवजात के गले पर निशान, मुंह से निकल रहा था खून

शुक्रवार-शनिवार को सकर्रा गांव की भावना पति केदार विश्वकर्मा को प्रसव के दौरान बच्ची का जन्म हुआ था। जहां बच्ची को जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां उसकी देखभाल की जा रही थी। लेकिन शनिवार को नवजात की तबीयत बिगड़ गई। नवजात की मां भावना ने इसकी सूचना डॉक्टर को दी, तो डॉक्टर के चेकअप के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बच्ची के गले पर निशान भी देखे गए साथ ही उसके मुंह से खून भी बह रहा था।

पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा

नवजात बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें प्रथम दृष्टया उसका गला दबाने से उसकी मौत की बात सामने आई है। अशोकनगर के SNCU वार्ड में बच्ची भर्ती थी और अस्पताल में बच्ची की मां भावना और उसकी दादी राजनबाई मौजूद थी। सूत्रों की माने तो बताया जा रहा है की बच्ची को दूध पिलाने के लिए दादी अपने साथ ले गई थी। इसके बाद नवजात की मां ने दोपहर को बच्ची को देखा तो उसके मुंह से खून निकल रहा था। सूचना देने पर जब डॉक्टरों ने देखा तब तक देर हो गई थी, तब तक नवजात की मौत हो गई थी। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान नवजात की मां, दादी और दादा मौजूद थे। जबकि पिता बच्ची की चाची को लेने के लिए गांव गए हुए थे।

ये भी पढ़ें: त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत: रानी कमलापति से गया, रीवा और दानापुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

SNCU में नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बी एल टैगोर ने बताया कि, एसएनसीयू वार्ड में मां और दादी के अलावा किसी परिजन को वार्ड में जाने की अनुमति नहीं थी। वार्ड में सीसीटीवी नहीं लगे हैं। बाकी पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं, मामले की जानकारी जब कोतवाली पुलिस को लगी, तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन