Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsगुना अस्पताल में बहन के कंधे पर दिव्यांग भाई, स्ट्रेचर नहीं मिलने...

गुना अस्पताल में बहन के कंधे पर दिव्यांग भाई, स्ट्रेचर नहीं मिलने का आरोप; वीडियो सामने आने के बाद उठे सवाल?

गुना: मध्य प्रदेश के गुना से सामने आए एक वीडियो ने सरकारी अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं? वीडियो में एक महिला अपने दिव्यांग भाई को पीठ पर बैठाकर अस्पताल के अंदर ले जाती नजर आ रही है। महिला का कहना है कि भाई चलने की स्थिति में नहीं था और अस्पताल में उसे स्ट्रेचर नहीं मिला, इसलिए मजबूरी में उसे खुद उठाकर वार्ड तक ले जाना पड़ा।

एक साल से बीमार है जगदीश

मामला राघौगढ़ क्षेत्र के बोरखेड़ी गांव का बताया जा रहा है। यहां रहने वाली कृष्णाबाई अपने भाई जगदीश को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थीं। जगदीश दिव्यांग हैं और पिछले करीब एक साल से बीमार चल रहे हैं। उनकी हालत ऐसी है कि उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी होती है।

कृष्णाबाई के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि भाई को वार्ड तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर या अस्पताल के कर्मचारियों की मदद मिल जाएगी। लेकिन उनका आरोप है कि मौके पर स्ट्रेचर नहीं मिला। काफी परेशानी के बाद उन्होंने भाई को अपनी पीठ पर बैठाया और वार्ड की ओर चल पड़ीं।

इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्था और जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिलने को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा- स्ट्रेचर की कमी नहीं

दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन ने स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं होने के आरोप से इनकार किया है। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मुताबिक, अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर उपलब्ध हैं। क्रिटिकल केयर ब्लॉक और पुराने अस्पताल के आसपास भी स्ट्रेचर रखे गए हैं।

उन्होंने बताया कि मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए वार्ड बॉय और मल्टी-यूटिलिटी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कई बार मरीजों के परिजन जल्दबाजी में कर्मचारियों को जानकारी दिए बिना खुद ही मरीज को लेकर वार्ड की ओर चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में NUJ की राष्ट्रीय बैठक, 2027 चुनाव पर मंत्री भूपेंद्र चौधरी के बयान से सियासी चर्चा तेज

वीडियो ने खड़े किए कई सवाल?

अस्पताल प्रबंधन भले ही स्ट्रेचर और कर्मचारियों की पर्याप्त व्यवस्था होने की बात कह रहा हो, लेकिन सामने आए वीडियो ने सवाल जरूर खड़े किए हैं। अगर अस्पताल में स्ट्रेचर उपलब्ध थे तो दिव्यांग मरीज के परिजन तक समय पर इसकी जानकारी या मदद क्यों नहीं पहुंची, यह भी व्यवस्था से जुड़ा अहम सवाल है?

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन