Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तीसरे दिन 149 करोड़ के...

‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तीसरे दिन 149 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

मुबंई: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के शुरुआती दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद तीसरे दिन भी फिल्म की रफ्तार कम होती नजर नहीं आ रही। रविवार की छुट्टी का फायदा फिल्म को मिल रहा है और दोपहर बाद तक सिनेमाघरों में अच्छी भीड़ देखने को मिली।

तीसरे दिन भी जबरदस्त कमाई

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को ‘दृश्यम 3’ ने करीब 34.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन करीब 149.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। तीसरे दिन फिल्म को करीब 10,094 शोज मिले, जबकि ऑक्यूपेंसी लगभग 54 प्रतिशत दर्ज की गई।

हालांकि तीसरे दिन के ये आंकड़े अभी लाइव हैं। रात के शोज पूरे होने के बाद फिल्म का फाइनल रविवार कलेक्शन इससे काफी अलग हो सकता है।

दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहला दिन ₹62.00 करोड़
दूसरा दिन ₹53.50 करोड़
तीसरा दिन ₹34.10 करोड़
कुल कलेक्शन ₹149.60 करोड़

 

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक 1000 KM पदयात्रा करेंगे, बोले- राम मंदिर चंदे से BJP-RSS दफ्तर बने, 200 करोड़ की हेराफेरी

सिर्फ दो दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री

फिल्म ने पहले दिन ही करीब 62 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। पहले दिन इसे 15,759 शोज मिले और करीब 60.1 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। दूसरे दिन फिल्म ने करीब 53.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह महज दो दिनों में ही इसका कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के पार निकल गया।

फिल्म को 2 अक्टूबर की छुट्टी का भी फायदा मिला। इसके साथ ही ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता और विजय सालगांवकर की कहानी को लेकर दर्शकों में पहले से मौजूद उत्सुकता ने फिल्म की ओपनिंग को मजबूत किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन