मुंबई: लंबे समय के उतार चढ़ाव के बाद आज शेयर बाजार में बढ़त है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 72,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 22,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, मेटल और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है।
तेजी के मुख्य कारण
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों का उत्साह बढ़ा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका कम होने से वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिले हैं। लगातार कई हफ्तों की गिरावट के बाद बाजार में निचले स्तरों पर शॉर्ट कवरिंग और लिवाली लौटी है।
ये भी पढ़ें: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, निलंबन और फैसले रद्द करने की मांग
बीते सप्ताह आखिरी दिन रही थी गिरावट
इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 570 अंक गिरकर 71,910 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 198 अंक की गिरावट रही थी, ये 22,422 पर आ गया था।

