Tuesday, October 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, विरोध करने वालों पर...

इंदौर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, विरोध करने वालों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इंदौर: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में लंबे समय से 200 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण में 45 फीट का अवैध अतिक्रमण बड़ी बाधा बना हुआ था। स्थानीय लोगों की शिकायत और लगातार अटके हुए निर्माण कार्य को देखते हुए मामला कोर्ट तक पहुंचा था, जिसके बाद कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के सख्त आदेश जारी किए थे।

इंदौर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

 

कोर्ट के आदेश के पालन में आज जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

कोर्ट के आदेश पर पहुंची थी टीम

विरोध करने वालों पर लाठीचार्ज

बताया जा रहा है कि इस 45 फीट के अतिक्रमण के कारण लंबे समय से 200 फीट सड़क का निर्माण कार्य अटका हुआ था, जिसको लेकर कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे।

विरोध के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

प्रशासन की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां मौजूद कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। लोगों द्वारा हंगामा करने पर स्थिति बिगड़ने लगी। इसके बाद पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का लाठीचार्ज कर विरोध कर रहे लोगों को मौके से हटाना पड़ा।

यह भी पढ़ें: फ्रांस में शिक्षा सुधार को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज,कई स्थानों पर हुई हिंसक घटनाएं

जेसीबी से हटाया अतिक्रमण

विरोध शांत होने के बाद प्रशासन ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान एसडीएम, नगर निगम और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन