Tuesday, October 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP Voter List: फॉर्म-6 से नाम जुड़वाना हुआ आसान, अब अलग घोषणा...

MP Voter List: फॉर्म-6 से नाम जुड़वाना हुआ आसान, अब अलग घोषणा पत्र नहीं; 7 से 9 अक्टूबर तक कैंप

भोपाल: मध्यप्रदेश में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को आसान कर दिया गया है। अब नए मतदाताओं को फॉर्म-6 के साथ अलग से कोई घोषणा पत्र देने की जरूरत नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर 7, 8 और 9 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

फॉर्म-6 के जरिए होगा नाम जोड़ने का आवेदन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मंगलवार को निर्वाचन सदन से सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के मुताबिक, कैंप में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करने वाले मतदाताओं से फॉर्म-6 के अलावा अलग घोषणा पत्र नहीं लिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारियों को बूथ स्तर पर इस व्यवस्था की जानकारी देने और इसका पालन कराने को कहा गया है।

18 साल पूरे कर चुके युवाओं को मिलेगा मौका

विशेष कैंप में वे युवा आवेदन कर सकेंगे, जो 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। इसके अलावा 1 जनवरी 2027 को 18 साल के होने वाले युवाओं से भी अग्रिम आवेदन लिए जाएंगे।

निर्वाचन विभाग का उद्देश्य पात्र युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। अधिकारियों को खासतौर पर पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं तक अभियान की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

7 से 9 अक्टूबर तक हर बूथ पर विशेष कैंप

प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर तीन दिन विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन कैंप में पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार बढ़ाने को भी कहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोग कैंप का लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें: सोयाबीन ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में पहुंचे वैज्ञानिक; कम उत्पादन से लागत निकालना भी मुश्किल

ऑनलाइन भी भर सकते हैं फॉर्म-6

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए बूथ पर पहुंचना जरूरी नहीं है। पात्र नागरिक voters.eci.gov.in और ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से भी फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

निर्वाचन विभाग ने अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा का भी प्रचार करने के निर्देश दिए हैं। खासकर नए और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं को इसके लिए जागरूक किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन