Wednesday, October 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत ढही, 25-30 लोगों के दबे...

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत ढही, 25-30 लोगों के दबे होने की आशंका; मचा हड़कंप

नई दिल्ली:  शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। न्यू सीमापुरी में ईदगाह मछली मंडी के पास एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और इंसिडेंट रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आसपास के मकानों को भी नुकसान

इमारत गिरने से आसपास के करीब चार से पांच मकान भी प्रभावित हुए हैं। हादसे की सूचना बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे दिल्ली फायर सर्विस के कंट्रोल रूम को मिली। इसके बाद दमकल की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।

बचाव अभियान के लिए तीन वाटर टेंडर और एक इंसिडेंट रिस्पांस टीम को मौके पर भेजा गया है। पुलिस और दमकलकर्मी मलबा हटाकर उसमें फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें: 2027 में कांग्रेस सरकार बनाएगी! अजय राय का बड़ा दावा, बोले- पूरी मजबूती से लड़ेंगे चुनाव

मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश

हादसे के बाद स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुट गए। संबंधित एजेंसियों की टीमें मलबे को सावधानी से हटाकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। प्रशासन की टीमें मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालना है। हादसे के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन