नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आज 10 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत में 304 रुपए की कमी आई है।
इसके बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1 लाख 47 हजार 463 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 47 हजार 767 रुपए थी।
वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एक किलो चांदी 2 हजार 821 रुपए सस्ती होकर 2 लाख 18 हजार 45 रुपए पर आ गई है। इससे पहले बुधवार को चांदी का भाव 2 लाख 20 हजार 866 रुपए प्रति किलो था।
लगातार उतार चढ़ाव जारी
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 28,658 रुपए सस्ता हो चुका है।
वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 1.68 लाख रुपए सस्ती हुई है।
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का
ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

