Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की तैयारी पूरी, फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की तैयारी पूरी, फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

इंदौर: होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर स्टेडियम में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। ग्राउंड से लेकर दर्शक दीर्घा तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। दर्शकों की एंट्री व्यवस्थित करने के लिए बाहर रेलिंग लगाई जा रही है, वहीं स्टेडियम के अंदर कुर्सियों की धुलाई और साफ-सफाई का काम जारी है। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसे देखने के लिए करीब 27 हजार 500 दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है

मौसम साफ रहने की है पूरी संभावना

सबसे बड़ी राहत मौसम को लेकर है। मौसम वैज्ञानिक आनंद हर्षाना के मुताबिक 8 से 12 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं है। तापमान सामान्य से कुछ अधिक चल रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान कम है। मौसम के ड्राई रहने की संभावना है। यानी क्रिकेट प्रेमियों को बारिश के कारण मैच रुकने की चिंता फिलहाल नहीं है।

मैच की तैयारियां अंतिम चरण में

MPCA के सीएओ रोहित पंडित ने बताया कि मैच की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और लगभग सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। अचानक बारिश की स्थिति के लिए भी बैकअप प्लान तैयार है। जरूरत पड़ने पर पूरे ग्राउंड को कवर करने की व्यवस्था रहेगी।

स्टेडियम के बाहर लग रही रेलिंग

मैच से पहले होलकर स्टेडियम में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाहर दर्शकों की एंट्री को व्यवस्थित करने के लिए रेलिंग लगाने का काम चल रहा है। मैच के दिन बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे, ऐसे में प्रवेश द्वारों के आसपास भीड़ को नियंत्रित करना अहम होगा। रेलिंग के जरिए दर्शकों की कतार और आने-जाने के रास्ते को व्यवस्थित किया जाएगा।

स्टेडियम के अंदर कुर्सियों की सफाई और धुलाई भी की जा रही है। दर्शकों के लिए जरूरी होगा कि वे टिकट पर दर्ज प्रवेश गेट की जानकारी पहले से देख लें और पर्याप्त समय लेकर स्टेडियम पहुंचें।

ये भी पढ़ें: इटारसी में केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य 3 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई

मुकाबले के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है। MPCA और स्थानीय पुलिस के साथ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्टेडियम के अंदर करीब 160 CCTV कैमरे लगे हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

इसके अलावा फेस रिकग्नाइजेशन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। दर्शकों की एंट्री से लेकर स्टेडियम के अंदर आवाजाही तक पर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस आपसी समन्वय से काम करेंगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन