Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsSIR के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी, CEC की...

SIR के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी, CEC की सुरक्षा बढ़ी

दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी है। INDIA ब्लॉक के सांसद आज दोपहर 3 बजे संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में बैठक करेंगे।

बैठक के बाद विपक्षी सांसद गृह मंत्री के आवास, प्रधानमंत्री आवास, सेवा तीर्थ या उपराष्ट्रपति आवास की ओर मार्च कर सकते हैं। SIR को लेकर जारी इस विरोध प्रदर्शन के बीच राजनीतिक हलचल तेज है। अब सबकी नजर विपक्ष की बैठक और आगे की रणनीति पर रहेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिलने का समय दिया

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने INDIA ब्लॉक के 10 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को आज रात 8 बजे मिलने का समय दिया है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 2 अक्टूबर को पहला लेटर भेजा था। इसके बाद 5 अक्टूबर को 10 नेताओं के नाम के साथ मुलाकात के लिए दोबारा आवेदन किया था।

ज्ञानेश कुमार के सरकारी आवास की सुरक्षा बढ़ाई

लगातार हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ज्ञानेश कुमार के सरकारी आवास और चुनाव आयोग के के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ अब तक 4 FIR दर्ज की जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में बढ़ी सख्ती, CJP ने पूछा- क्या इमरजेंसी की शुरुआत हो रही है?

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में चल रहा प्रदर्शन

बता दें, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्ष ने दिल्ली में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया। राहुल-प्रियंका गांधी और INDIA ब्लॉक के सांसदों ने पहले कनॉट प्लेस में लंच किया, फिर बसों से राजघाट पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यववस्था की गई थी। राजघाट पर करीब एक घंटे इंतजार के बाद उन्हें अंदर जाने दिया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन