नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को नसीहत दी है।CJI सूर्यकांत ने कहा कि किसी भी चीज को रोकने के लिए उतनी ही कार्रवाई होनी चाहिए, जितनी जरूरी है। उन्होंने कहा,मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
दिल्ली में कई बड़े प्रतिबंध लगाए गए
दरअसल, प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में कई बड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। वहीं, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कल रद्द रहेंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही कैंसिल कर दिया है।
अब सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधों को लेकर बहस तेज हो गई है।
हरियाणा में सख्ती बढ़ाई
कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हरियाणा में सख्ती बढ़ा दी गई है। पानीपत से दिल्ली तक रेलवे स्टेशनों के बाहर नाके लगाए गए हैं। टिकरी, बदरपुर, कापसहेड़ा और सिंघु बॉर्डर पर वाहनों की तलाशी के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है।
प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे पानीपत में कांग्रेस के पूर्व विधायक बलवीर वाल्मीकि को पुलिस ने रास्ते में डिटेन कर लिया।
ये भी पढ़ें:2026 नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नवनीतम नवी पिल्लै के नाम का ऐलान
दिल्ली में कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी
जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन और मेट्रो सर्विस बंद होने के चलते दिल्ली के कई स्कूल-कॉलेजों ने 10 अक्टूबर की क्लास ऑनलाइन कर दी हैं। PTM का समय बदला है और परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

