मुंबई: रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दिवाली वीकेंड का फिल्म को अच्छा फायदा मिला है। रिलीज के तीसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 375.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सनी देओल ने भगवान हनुमान का किरदार निभाया है।
तीसरे दिन कमाई में आया उछाल
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन भारत में करीब 69.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 182.70 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 218.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
विदेशी बाजारों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। तीसरे दिन विदेशों में फिल्म ने करीब 60 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 375.50 करोड़ रुपये हो गया।
यह भी पढ़ें: KL Rahul ने जीता दिल, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में मिला स्मार्टफोन स्टेडियम की महिला कर्मचारी को किया गिफ्ट
सनी देओल ने की फिल्म की तारीफ
फिल्म में हनुमान की भूमिका निभाने वाले सनी देओल ने भी फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफ की है। उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि यह किसी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है।
फिल्म की भव्यता, VFX और कलाकारों के अभिनय को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा जारी है। अब फिल्म की नजर वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने पर है।

