Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकल CJP का जंतर मंतर पर प्रदर्शन: परिवार संग जंतर-मंतर जाएंगे केजरीवाल

कल CJP का जंतर मंतर पर प्रदर्शन: परिवार संग जंतर-मंतर जाएंगे केजरीवाल

दिल्ली: चुनाव आयोग के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है।इस प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन दिया है। केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वह अपने परिवार के साथ जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होंगे।

चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप

केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। वहीं, आयोजकों का दावा है कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए देशभर से पार्टी समर्थक और युवा दिल्ली पहुंच सकते हैं।

सभी देशवासी CJP के प्रदर्शन में आएं

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित CJP प्रदर्शन में लोगों से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी का मुद्दा नहीं, बल्कि देश से जुड़ा सवाल है।

 सुरक्षा के कड़े इंतजाम

SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन प्रस्तावित है। जानकारी के मुताबिक, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास के नेतृत्व में इस प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने की जानकारी सामने आई है। कई राज्यों से सुरक्षा बलों को बुलाए जाने और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों की तैनाती की बात कही गई है। वहीं, मेट्रो और रेल सेवाओं पर भी असर पड़ने की खबरें हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में प्रदर्शन में शामिल होने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन