Saturday, October 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsलोगों की बातों से टूट जाती थीं माधुरी दीक्षित, KBC में बताया...

लोगों की बातों से टूट जाती थीं माधुरी दीक्षित, KBC में बताया मां की एक सीख ने कैसे बदली किस्मत

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी खूबसूरती, शानदार अभिनय और डांस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना इतना आसान नहीं था। करियर के शुरुआती दिनों में वह लोगों की नकारात्मक बातों से काफी परेशान हो जाती थीं। कई बार दुखी होकर घर लौट आती थीं। ऐसे मुश्किल समय में उनकी मां ने उन्हें हिम्मत दी और आगे बढ़ना सिखाया।

माधुरी दीक्षित ने हाल ही में टीवी के मशहूर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा कीं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी मां को याद किया और बताया कि आज वह जो कुछ भी हैं, उसमें उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान है।

मां ने सिखाया लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देना

माधुरी दीक्षित ने अपनी मां से जुड़ी यादें साझा कीं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने माधुरी से पूछा कि उन्होंने अपनी मां से क्या सीखा है और उनकी कौन-सी सीख आज भी उनके साथ है। इस पर माधुरी ने बताया कि उनकी मां बहुत मजबूत महिला थीं। कला और डांस से जुड़ी कई बातें उन्होंने अपनी मां से ही सीखी थीं।

कई बार वह लोगों की बातें सुनकर परेशान हो जाती थीं और घर लौट आती थीं। ऐसे समय में उनकी मां उन्हें समझाती थीं कि दूसरों की बातों से कमजोर नहीं पड़ना चाहिए। अगर कुछ करने का फैसला किया है तो उसे पूरा करके दिखाना चाहिए। माधुरी ने बताया कि उनकी मां हमेशा यही कहती थीं कि अपना काम पूरी ईमानदारी से करते रहो। आज जो लोग तुम्हारे काम में कमियां निकाल रहे हैं, सफलता मिलने के बाद वही लोग तुम्हारी तारीफ करेंगे। मां की इन्हीं बातों ने उन्हें मुश्किल समय में मजबूत बनाए रखा।

अमिताभ बच्चन के सामने किया शानदार डांस

शो में बातचीत के अलावा माधुरी ने अपने डांस से भी सभी का दिल जीत लिया। अमिताभ बच्चन ने उनसे डांस करने की इच्छा जताई और उनके लिए गाना बजाने को कहा। इसके बाद फिल्म ‘देवदास’ का मशहूर गाना ‘काहे छेड़ छेड़ मोहे’ बजाया गया। गाना शुरू होते ही माधुरी ने अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही डांस करना शुरू कर दिया।

उन्होंने अपने हाथों की मुद्राओं और चेहरे के एक्सप्रेशन से शानदार प्रस्तुति दी।उनका डांस देखकर वहां मौजूद दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। अमिताभ बच्चन भी माधुरी का डांस देखकर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए कहा, ‘वाह! क्या बात है अविश्वसनीय माधुरी।’

यह भी पढ़ें: शादी के तीन महीने बाद ही शुरू हो गए थे झगड़े, तेज प्रताप यादव ने ऐश्वर्या राय से रिश्ते टूटने की बताई वजह

अब मराठी शो को होस्ट करेंगी माधुरी

माधुरी दीक्षित जल्द ही मराठी क्विज शो ‘कोण होणार करोड़पति’ को होस्ट करती नजर आएंगी। इस शो के जरिए वह बतौर होस्ट एक नई शुरुआत करने जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन