Saturday, October 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में रंगोलियों के जरिए दिखी विकसित भारत की झलक, मुख्यमंत्री मोहन...

भोपाल में रंगोलियों के जरिए दिखी विकसित भारत की झलक, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बच्चों से किया संवाद

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल शामिल हुए। दोनों नेताओं ने बच्चों द्वारा बनाई गई विशाल रंगोलियों का अवलोकन किया और उनसे बातचीत की।

कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीराम मंदिर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विकसित भारत-2047 की परिकल्पना पर आधारित आकर्षक रंगोलियां बनाईं। इसके साथ ही भारत के नक्शे के आकार में मानव रंगोली भी तैयार की गई, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। मध्यप्रदेश भी तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि रंगोली भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से देश के प्रति प्रेम और विकसित भारत के सपने को प्रस्तुत किया है। ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका: हेमंत खण्डेलवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से विकसित भारत का संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। विशेष रूप से युवाओं की ऊर्जा, नई सोच और रचनात्मकता देश के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया में 35 भारतीयों को जेल, बाली में ऑनलाइन जुए का कारोबार चलाने के मामले में मिली सजा

मानव रंगोली में बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और हेमंत खण्डेलवाल भारत के नक्शे के आकार में बनाई गई मानव रंगोली में शामिल बच्चों के बीच पहुंचे। दोनों नेताओं ने बच्चों के साथ बैठकर बातचीत की और उनका उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। स्टेडियम में मौजूद बच्चों और युवाओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वी विल डू इट’ के नारे लगाए। युवाओं ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन