Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया का निधन, कमलनाथ ने जताया दुख

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया का निधन, कमलनाथ ने जताया दुख

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया का शनिवार 10 अक्टूबर  को निधन हो गया। उन्हें 2020 में ब्रेन स्ट्रोक आया था, उसके बाद से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। हाल ही में ब्लड प्रेशर बढ़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। लंबे समय से बीमार चल रहे बाबरिया के निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है। दिग्विजय सिंह, कमलनाथ समेत तमाम नेताओं ने शोक जताया है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत में निभाई थी अहम भूमिका

बाबरिया ने दिल्ली, हरियाणा और मध्यप्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के कांग्रेस प्रभारी के रूप में बड़ी भूमिकाएं निभाई। 2018 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जब वे प्रभारी थे, तभी 15 साल बाद कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सत्ता में लौटी थी। उनकी संगठनात्मक रणनीति की काफी चर्चा हुई थी। 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया था।

दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

उनके निधन पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है।

कमलनाथ ने लिखा – ‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रभारी रहे दीपक बाबरिया जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’बता दें कि तीन दिन पहले ही अमरेली के कांग्रेस नेता वीरजी ठुम्मर का भी निधन हुआ था। इस तरह कांग्रेस ने तीन दिन में दो दिग्गज नेता खो दिए हैं।

यह भी पढ़ें : गांजा तस्करी के आरोपी को 8 माह की सजा, 1 हजार जुर्माना

कांग्रेस ने खोया अनुभवी नेता

दीपक बाबरिया ने अपने राजनीतिक जीवन में संगठन को मजबूत बनाने के लिए लंबे समय तक काम किया। उनके निधन से कांग्रेस ने एक अनुभवी नेता खो दिया है। कमलनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पार्टी और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन