Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशेयर बाजार में भारी गिरावट,सेंसेक्स 400 अंक और निफ्टी 100 अंक नीचे

शेयर बाजार में भारी गिरावट,सेंसेक्स 400 अंक और निफ्टी 100 अंक नीचे

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए दोनों प्रमुख इंडेक्स गहराते लाल निशान में फिसल गए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सेंसेक्स 535.11 अंक टूटकर 71,934.22 के स्तर पर आ गया है, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 140.65 अंक की तेज गिरावट के साथ 22,384.80 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के 4 मुख्य कारण

1. ऊपरी स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग

पिछले दो सत्रों से लगातार बाजार में तेजी देखने को मिल रही थी, जिसके बाद निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफा वसूलना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को निफ्टी 288 अंकों की शानदार तेजी के साथ 22,520.45 पर बंद हुआ था, लेकिन आज ऊपरी स्तरों पर टिक न पाने के कारण निफ्टी मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 22,500 के स्तर से नीचे फिसल गया है।

2. RBI के मुद्रा स्थिरता उपाय

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रुपये की अस्थिरता को रोकने और बैंकिंग सिस्टम से अतिरिक्त नकदी को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों से नियर-टर्म में दबाव देखा जा रहा है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के लिए डेडिकेटेड डॉलर विंडो और फॉरेन एक्सचेंज हेडिंग की लागत बढ़ाने जैसे उपायों से स्पॉट मार्केट में डॉलर की मांग पर असर पड़ा है।

3. टेक्निकल कारक और अहम सपोर्ट स्तर

मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक, बाजार में स्थायी तेजी लौटने के लिए निफ्टी को 22,650 के ऊपर टिकना जरूरी था। विश्लेषकों का मानना है कि जब तक निफ्टी 22,300 के महत्वपूर्ण सपोर्ट को बनाए रखता है, तब तक 22,600 की तरफ रिकवरी की उम्मीद बनी रह सकती है। इसके विपरीत, अगर निफ्टी 22,300 के नीचे फिसलता है, तो बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है।

 ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह धरने पर बैठे,बोले- आदिवासियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं

4. India VIX में उछाल

आज बाजार के डर और अस्थिरता को मापने वाला India VIX इंडेक्स करीब 4% चढ़ गया है, जो यह संकेत देता है कि शॉर्ट-टर्म में बाजार में उतार-चढ़ाव और कमजोरी बनी रह सकती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन