Wednesday, October 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsलाड़ली बहनें नाराज हुईं तो किसी की खैर नहीं, शिवराज सिंह के...

लाड़ली बहनें नाराज हुईं तो किसी की खैर नहीं, शिवराज सिंह के बयान से फिर गरमाया ₹3000 देने का मुद्दा

भोजपुर: रविवार को भोजपुर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा और बेबाक बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब यह योजना इतनी असरदार हो चुकी है कि भविष्य में आने वाली हर सरकार को इसे जारी रखना ही पड़ेगा, क्योंकि अगर प्रदेश की बहनें गुस्सा हो गईं तो किसी की खैर नहीं है।

 क्या बोले शिवराज सिंह ?

कार्यक्रम के दौरान जब केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं से पूछा कि लाड़ली बहना योजना की राशि कितनी बढ़नी चाहिए तो महिलाओं ने एक स्वर में राशि बढ़ाकर 3000 रुपये करने की मांग की। इस पर जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने मुस्कुराते हुए कहा कि इस योजना की शुरुआत होने के बाद अब देश के अन्य राज्यों में भी महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली योजनाएं शुरू हो चुकी हैं।

दयनीय स्थिति को बदलने के लिए लाड़ली बहना योजना 

वहीं शिवराज ने अपने पुराने दिनों और संघर्षों को याद करते हुए कहा कि बचपन से ही गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों की महिलाओं को छोटी-छोटी जरूरतों के ले दूसरों के सामने हाथ फैलाते या पैसे मांगते देखा है। कई बार महिलाओं के पास मायके जाने तक के लिए पैसे नहीं होते थे। इसी दयनीय स्थिति को बदलने के लिए उन्होंने लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। उनके अनुसार पैसे मिलने के बाद महिलाओं के घर में सम्मान बढ़ा है और अब वे आत्मविश्वास के साथ अपने फैसले खुद ले पा रही हैं।

ये भी पढ़ें:धन-धान्य कृषि योजना में दंतेवाड़ा को राष्ट्रीय सम्मान, CM साय ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को भोजपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV की लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भोजपुर के विनेका में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ किया। साथ ही रायसेन जिले में 84 किलोमीटर से अधिक लंबाई की 31 सड़कों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास, गरीबी, उन्मूलन, किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने के लिए संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से भी सीधा संवाध किया और लाडली बहना योजना के बारे में चर्चा की।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन